छत्तीसगढ़
88 अतिथि शिक्षकों की हुई नियुक्ति, बैठक में लिया गया फैसला
Nil dhankar
8 Sept 2021 9:38 PM IST

x
DEMO PIC
छत्तीसगढ़
मुंगेली। शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य शासन की पहल पर जिले में संचालित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलो के लिए 88 अतिथि शिक्षको की नियुक्ति कर दी गई है। इनमें से 27 अतिथि शिक्षक पूर्व में विभिन्न शालाओं में कार्यरत् थे। इन शिक्षको की नियुक्ति के संबंध में अनुमोदन पूर्व में ही जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक में ले लिया गया है। इन अतिथि शिक्षको को मानदेय के रूप में प्रतिमाह 4 हजार रूपये की राशि प्राप्त होगी।
Next Story





