छत्तीसगढ़

रायपुर में 257 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित

Nil dhankar
23 May 2026 6:00 PM IST
रायपुर में 257 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित
x

रायपुर। रोजगार मेला के 19वें चरण के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर में रोजगार मेले का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया । इस अवसर पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में चयनित कुल 257 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के लगभग 51,000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित किया एवं उन्हें नई भूमिका हेतु शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

रायपुर रेल मंडल में यह आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कालेज मैदान के पास रायपुर में किया गया । यहां यहाँ कुल 803 में से फिजिकली 257 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए । इसमें रेलवे विभाग के 200, पोस्टल विभाग के 34, स्वास्थ्य मंत्रालय के 7 हिन्दुस्तान कापर लिमिटेड के 5 एवं वित्त बैंक आफ बड़ोदा के 11 अभ्यर्थी शामिल थे।

रोजगार मेला के इस आयोजनों के माध्यम से युवाओं को रोजगार प्रदान कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में सार्थक योगदान दिया गया । अभ्यर्थियों,जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इन आयोजनों को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बनाया।

Next Story