छत्तीसगढ़

आवारा कुत्तों को हटाने दिया आवेदन, परेशान है कॉलोनीवासी

Nilmani Pal
1 Aug 2023 2:46 AM GMT
आवारा कुत्तों को हटाने दिया आवेदन, परेशान है कॉलोनीवासी
x
छग

भिलाई। तालपुरी के कालोनीवासियों ने आवारा कुत्तों को हटाने आवेदन दिया। उन्होंनेे बताया कि तालपुरी कॉलोनी में आवारा कुत्तों की तादाद बढ़ती जा रही है। रास्ते में चलना कठिन हो गया है। चाहे आप पैदल हो या गाड़ी में ये कुत्ते झुण्ड में दौड़ाते हैं। कुत्तों के कारण बुजुर्गों एवं बच्चों का घर से बाहर जाना मुश्किल हो गया है। कलेक्टर ने संज्ञान में लेते हुए आयुक्त नगर निगम रिसाली को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

वही कलेक्टर जनदर्शन में उरला निवासी विनिता शर्मा मंद बुद्धि व दोनों पैरों से दिव्यांग की समस्या लेकर अपनी माता के साथ जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंची। उनकी माता ने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के अभाव में विनिता का दिव्यांगता प्रमाण पत्र नही बन पाया था, किन्तु अब दिव्यांगता प्रमाण पत्र बन चुका है। चूंकि वह अत्यंत गरीब व असहाय है, जिसके चलते उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए विनिता शर्मा को समाज कल्याण विभाग के द्वारा तत्काल व्हीलचेयर प्रदान किया। व्हीलचेयर मिलने पर विनिता और उनकी माता ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


Next Story