छत्तीसगढ़

पर्यवेक्षक परीक्षा 2021 हेतु आवेदन 30 सितम्बर तक

Nilmani Pal
23 Sept 2021 1:39 PM IST
पर्यवेक्षक परीक्षा 2021 हेतु आवेदन 30 सितम्बर तक
x

रायपुर। मुख्य विद्युत निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ अनुज्ञापन मंडल (विद्युत) विनियम 1960 (अनुकूलन 2000) के प्रावधानानुसार पर्यवेक्षक सक्षमता प्रमाण पत्र (पर्यवेक्षक परीक्षा 2021) के लिए आवेदन पत्र 30 सितम्बर 2021 तक कार्यालय मुख्य विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन बी.ब्लॉक द्वितीय तल इन्द्रावती भवन नवा रायपुर अटल नगर जिला रायपुर द्वारा निःशुल्क प्रदाय किया जा रहा है और पर्यवेक्षक परीक्षा हेतु पूर्ण भरा आवेदन पत्र दिनांक 30 सितम्बर 2021 तक कार्यालय को प्राप्त हो जाना चाहिए। विलंब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जाएगा।

Next Story