छत्तीसगढ़

पर्यटन स्थलों में सावधान रहने की अपील, कल फंस गए थे लड़के और लड़कियां

Nil dhankar
16 July 2023 9:38 AM IST
पर्यटन स्थलों में सावधान रहने की अपील, कल फंस गए थे लड़के और लड़कियां
x
छग

कोरबा. जिले के देवपहरी पर्यटन स्थल में बाढ़ आने से 4 युवा फंस गए। जिन्हें घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। 2 लड़के और 2 लड़कियां देवपहरी में पिकनिक मनाने गए थे इसी दौरान अचानक पानी का स्तर बढ़ गया। पूरा मामला लेमरू थाना इलाके का है।

चारों लोगों ने पहले तो एक छज्जे पर चढ़कर अपनी जान बचाई फिर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के कारण उनकी मेहनत सफल नहीं हुई। जिसके बाद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। पुलिस और गोताखोरों ने चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

जानकारी के मुताबिक युवक-युवती जांजगीर-चांपा जिले से पिकनिक मनाने देवपहरी आए हुए थे। लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, फंसे हुए 2 लड़के और 2 लड़कियों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।


Next Story