छत्तीसगढ़
APK फाइल से ठगी: बिजली विभाग बनकर नर्सिंग ऑफिसर से 1.64 लाख उड़ाए
Shantanu Roy
27 March 2026 9:42 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां बिजली विभाग का कर्मचारी बनकर ठग ने एक नर्सिंग ऑफिसर से ₹1,64,899 की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित हरकेश सिंह यादव (36 वर्ष), जो वर्तमान में एम्स अस्पताल रायपुर में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, हर्षित विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने अपने नए मकान के लिए चंगोराभाठा स्थित बिजली कार्यालय में मीटर कनेक्शन हेतु आवेदन दिया था। बताया जा रहा है कि 25 मार्च को उनके घर में अस्थायी बिजली मीटर लगाया गया था। इसके अगले दिन 26 मार्च को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हुए मीटर वेरिफिकेशन के नाम पर एक APK फाइल भेजी और उसे खोलकर जानकारी भरने को कहा।
पीड़ित ने भरोसा कर फाइल को ओपन कर आवश्यक जानकारी भर दी। ठग ने मीटर का बीपी नंबर भी बताकर विश्वास जीत लिया। इसके बाद उससे मात्र 13 रुपये का भुगतान करने को कहा गया। जैसे ही पीड़ित ने अपने HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड की जानकारी दर्ज की, कुछ ही मिनटों में उसके खाते से ₹9,999 Blinkit और ₹1,54,900 Apple खाते में ट्रांजेक्शन हो गया। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तो उसने तुरंत उक्त नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ठग ने कॉल उठाना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने आमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला फर्जी APK फाइल के जरिए मोबाइल हैकिंग और बैंक डिटेल चोरी से जुड़ा है। इस तरह के साइबर अपराधों में ठग सरकारी विभाग का कर्मचारी बनकर लोगों को झांसे में लेते हैं और उनकी निजी व बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात नंबर से आए कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें, विशेषकर जब कोई APK फाइल डाउनलोड करने या बैंक डिटेल साझा करने के लिए कहे। साथ ही किसी भी प्रकार के ऑनलाइन भुगतान से पहले पूरी तरह सतर्क रहें।
Tagsरायपुरआमानाका थानासाइबर ठगीAPK फाइलऑनलाइन फ्रॉडHDFC क्रेडिट कार्ड1.64 लाख ठगीव्हाट्सएप कॉलफर्जी बिजली कर्मचारीमीटर वेरिफिकेशनबैंक डिटेल चोरीBlinkit ट्रांजेक्शनApple पेमेंटIT एक्ट 66C 66DBNS 318नर्सिंग ऑफिसरएम्स रायपुरमोबाइल हैकिंगसाइबर अपराधपुलिस जांचठग गिरोहडिजिटल फ्रॉडऑनलाइन भुगताननागरिक सतर्कताबैंक सुरक्षाफर्जी लिंकसाइबर सेलवित्तीय अपराधठगी मामलाछत्तीसगढ़ न्यूजRaipurAmanaka police stationcyber fraudAPK fileonline fraudHDFC credit cardRs 1.64 lakh fraudWhatsApp callfake electricity employeemeter verificationbank details theftBlinkit transactionApple paymentIT Act 66C 66Dnursing officerAIIMS Raipurmobile hackingcyber crimepolice investigationfraud gangdigital fraudonline paymentcitizen vigilancebank securityfake linkcyber cellfinancial crimefraud caseChhattisgarh newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





