छत्तीसगढ़

अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक केएन काण्डे प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाए गए

Nilmani Pal
7 May 2026 9:57 AM IST
अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक केएन काण्डे प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाए गए
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग ने आज एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया है। आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्रबंध संचालक के.एन. काण्डे की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें मूल विभाग में वापस बुला लिया गया है। काण्डे को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए आगामी आदेश तक कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मंत्रालय, महानदी भवन से जारी पिछले आदेशों के तहत काण्डे 14 जुलाई 2020 से अपेक्स बैंक, रायपुर में प्रबंध संचालक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। सहकारिता विभाग द्वारा यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। लगभग 6 वर्षों के सफल कार्यकाल के बाद के.एन. काण्डे अब सहकारिता आयुक्त कार्यालय में अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Next Story