छत्तीसगढ़

ED के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे एपी त्रिपाठी

Nil dhankar
13 May 2023 11:35 AM IST
ED के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे एपी त्रिपाठी
x

रायपुर। ED के खिलाफ आबकारी अधिकारी एपी त्रिपाठी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे है. दरअसल प्रवर्तन निदेशालय ने कल अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इन्हें महाराष्ट्र से पकड़ा गया। देर शाम इन्हें रायपुर की अदालत में पेश किया गया जहां विशेष न्यायाधीश अजय सिंह की अदालत में अरुण पति त्रिपाठी मामले में सुनवाई हुई।

प्रवर्तन निदेशालय ने अरुण पति त्रिपाठी की 10 दिन की रिमांड की मांग की थी। कोर्ट ने तथ्यों को सुनने के बाद 3 दिन यानी कि 15 मई तक के लिए उन्हें ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले दो हजार करोड़ के शराब घोटाले मामले में ईडी ने कारोबारी अनवर ढेबर, कारोबारी त्रिलोक ढिल्लो, नितेश पुरोहित को गिरफ्तार किया है । अब सभी को 15 मई को एक साथ फिर से पेश किया जाएगा।



Next Story