
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले केस में गिरफ्तार अनवर ढेबर को बड़ी राहत मिली है. अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. अब उनकी जेल से रिहाई का रास्ता साफ़ हो गया है. अनवर ढेबर को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिली है. बिलासपुर HC में जस्टिस दीपक तिवारी की कोर्ट ने राहत दी है. बता दें कि मेडिकल ग्राउंड पर तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली है. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने बीते दिनों रायपुर की विशेष अदालत में चार्जशीट पेश की थी. चार्जशीट प्रदेश में ईडी की ओर से उजागर किए गए शराब घोटाले के संबंध में थे. 13 हजार पन्नों की चार्जशीट अदालत में लाई गई थी. एक बड़े से संदूक में दस्तावेज कोर्ट पहुंचे थे.
Tagsअनवर ढेबरअनवर ढेबर अंतरिम जमानतछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हाईकोर्टशराब घोटालाAnwar DhebarAnwar Dhebar interim bailChhattisgarhChhattisgarh High Courtliquor scam
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





