छत्तीसगढ़

चिल्ड्रन पार्क में असामाजिक तत्वों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम

Nilmani Pal
16 Jun 2023 12:10 PM IST
चिल्ड्रन पार्क में असामाजिक तत्वों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम
x
छग

कोरबा। दर्री सीएसईबी कॉलोनी में चिल्ड्रन पार्क में भीषण आग लग गई. आगजनी के बाद पार्क में हड़कंप मच गया. आग की लपटे देख राहगीरों ने दमकल वाहन को सूचना दी. घटना गुरुवार देर रात 3 बजे की है. सीएसईबी की दमकल वाहन ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि इस घटना को असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है. इस घटना में पार्क में बने बच्चों के खेलने वाले कई सामान जलकर खाक हो गए हैं.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story