छत्तीसगढ़

असामाजिक तत्वों ने किया गोदाम में आगजनी, लाखों का तेंदूपत्ता जलकर हुआ खाक

Nil dhankar
2 Jun 2022 2:39 PM IST
असामाजिक तत्वों ने किया गोदाम में आगजनी, लाखों का तेंदूपत्ता जलकर हुआ खाक
x

कांकेर। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के हूरतराई समिति के अस्थायी गोदाम में रखे तेंदूपत्ता की बोरियों में भीषण आग लगने से तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया। आधी रात हुई घटना के बाद नक्सली वारदात की आशंका भी जताई जा रही थी। लेकिन पुलिस ने नक्सली घटना की संभावना से इंकार किया है और इसे असमाजिक तत्वों का कार्य बता रही है ओर मामले की जांच में जुट गई है।

कोयलीबेड़ा में बुधवार रात लगभग एक बजे हूरतराई समिति के अस्थायी तेंदूपत्ता गोदाम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि गोदाम लगभग एक हजार बोरा तेंदूपत्ता रखा हुआ था। आग लगने के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गया और तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया। आधी रात हुई आगजनी की घटना के कारण इसे नक्सली वारदात से जोड़कर भी देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस ने नक्सली घटना होने की आशंका से इंकार कर, इसे असमाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम देने की संभावना जताई है। अन्तागढ़ एसडीओपी अमर सिदार ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा तेंदूपत्ता की बोरी में आग लगाया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

Next Story