छत्तीसगढ़

महासमुन्द में कोविड का पहला टीका अंजु तिवारी को लगा

Admin2
16 Jan 2021 11:40 AM GMT
महासमुन्द में कोविड का पहला टीका अंजु तिवारी को लगा
x

पूरे छत्तीसगढ़ सहित महासमुन्द जिले में भी कोविड वैक्सीन टीकाकरण की आज शनिवार से शुरूआत हो गई है। महासमुन्द जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा, सरायपाली में टीकाकरण किया गया। लगभग प्रातः 11ः15 बजे जिला चिकित्सालय महासमुन्द में पहला टीका महिला स्वास्थ्य कर्मचारी श्रीमती अंजु तिवारी को लगाया गया। संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुन्द श्री विनोद चन्द्राकर ने श्रीमती अंजु तिवारी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं दूसरा टीका डा.ॅ लेखराज चन्द्राकर को लगाया गया। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने उनका भी स्वागत पुष्प गुच्छ से किया। पिथौरा स्वास्थ्य केन्द्र में पहला टीका स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्री उमेश दीवान को और सरायपाली में स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्री लक्ष्मीकांत लहरे को लगाया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. अरविन्द गुप्ता ने बताया कि वैक्सीन लगने से पहले टीकाकरण की सभी जरूरी कार्यवाही की गई। वैक्सीन लगने के बाद उन्हें यहां बनें प्रतीक्षालय में बिठाया गया और उनकी माॅनिटरिंग की गई। बाद में उन्हें घर जाने दिया। इस अवधि में उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. रवि मित्तल, अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र कुमार नायक, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री सुनील कुमार चन्द्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. मण्डपे, टीकाकरण अधिकारी डाॅ अरविन्द गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अमला उपस्थित थे।

संसदीय सचिव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि लगभग एक वर्ष से कोरोना के मार झेल रहे थे। खुशी की बात ये है कि वैक्सीन तैयार हो गया है और आज से इसकी शुरूआत हो गई है। जिले में इसके सभी स्तर पर व्यापक सुरक्षित व्यवस्था की गई है। उन्होंने अपनी ओर से सभी को स्वास्थ्य जीवन की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने भी कहा कि जिले में लगभग 8900 स्वास्थ्य कर्मी, महिला एवं बाल विकास और नगर पालिका स्वास्थ्य कर्मियों को प्रथम चरण में टीकाकरण किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण महासमुन्द सहित पिथौरा, सरायपाली स्वास्थ्य केन्द्रों में आज से लगाया जा रहा है। इसके अलावा जिले में और 30 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है। इसके निर्देश मिलते ही इन केन्द्रों में भी टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। जैसे निर्देश मिलेगी उसी के अनुसार से उनका भी टीकाकरण किया जाएगा।

Admin2

Admin2

    Next Story