छत्तीसगढ़

किडनी की बीमारी से एक और महिला की मौत

Nilmani Pal
29 July 2022 11:13 AM GMT
किडनी की बीमारी से एक और महिला की मौत
x
छग

देवभोग। गरियाबंद जिले में किडनी प्रभावितों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुपेबेड़ा गॉव में आज एक और किडनी रोगी की मौत हो गई। सुपेबेड़ा गांव की पहचान किडनी रोगियों के लिए जग जाहिर है। पिछले 8 साल से किडनी के मरीजों की मौत हो रही है। आज गॉव के ललिता सोनवानी की मौत हो गई। ललिता किडनी के रोग से पीड़ित थी। इसके साथ ही गांव में किडनी की बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है।

सुपेबेड़ा गांव के हालात आज भी जस के तस बने हुए हैं। गांव के महेंद्र सोनवानी ने बताया कि ललिता सोनवानी का पिछले डेढ़ साल से पेरोटोनीयल डायलिसिस चल रहा था। महेंद्र के मुताबिक दिन में चार बार उनका डायलिसिस होता था। महेंद्र ने बताया कि चार साल पहले ओडिशा के धर्मगढ़ में इलाज के दौरान पता चला था कि मृतका का क्रिटिनिन लेबल बढ़ रहा है। इसके बाद उनका एम्स में भी इलाज जारी रहा। डॉक्टरों की सलाह पर तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उनका डायलिसिस शुरू किया गया था।


Next Story