
x
छग
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को बलौदा बाजार में अटल परिसर एवं नालंदा परिसर का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर प्रकृति और मातृत्व दोनों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को उनके सपनों का घर सौंपते हुए विधिवत चाबियां सौंपी गईं। इसके साथ ही राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजना से संबंधित लाभ प्रदान कर सरकार की प्रतिबद्धता को धरातल पर साकार किया गया।
विकसित बलौदा बाजार की ओर एक और कदम...
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) August 3, 2025
आज बलौदा बाजार में अटल परिसर एवं नालंदा परिसर का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्र के विकास में एक नई ऊर्जा का संचार किया।
इस अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर प्रकृति और मातृत्व दोनों को नमन किया।
साथ ही प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/q5B16yuHEy
इस विशेष आयोजन में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश के पंचायत मंत्री टंकराम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को जनहितैषी बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर विकास को नई गति और दिशा देने का कार्य कर रही है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने बलौदा बाजार के चहुंमुखी विकास का भरोसा दिलाते हुए जनभागीदारी से योजनाओं को सफल बनाने की अपील की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





