छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का एक और झूठ...

Admin2
26 Feb 2021 11:04 AM IST
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का एक और झूठ...
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से लगातार बच रहा है। न्यू शांतिनगर सिंचाई कालोनी रिडेवलपमेंट आवासीय और कमर्शियल काम्प्लेक्स के निर्माण के लिए पेड़ काटने के संबंध में मांगी गई जानकारी पर एक बार फिर बोर्ड के जन सूचना अधिकारी ने सच को छुपाने की कोशिश की । सूचना के अधिकार के तहत यह पूछा गया था कि योजना के लिए जीर्णशीर्ण आवासों को तोडऩे के दौरान पेड़ों की कटाई के लिए क्या पर्यावरण विभाग और एनजीटी से एनओसी ली गई है। इस पर बोर्ड ने एक भी पेड़ नहीं काटे जाने का हवाला देते हुए जानकारी निरंक बताया है। जबकि सिंचाई कालोनी की ये तस्वीरें पेड़ काटे जाने की गवाही दे रही हैं।

Next Story