छत्तीसगढ़
राजनांदगांव के युवाओं के लिए मोदी का एक और उपहार: डॉ. रमन सिंह
Shantanu Roy
8 April 2025 9:35 PM IST

x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। जिले के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया ने “खेलो इंडिया योजना” के तहत राजनांदगांव में 4 लेन वाले 800 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण हेतु 6.36 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह आधुनिक ट्रैक स्थानीय खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और प्रदर्शन को नई ऊंचाई देने में मदद करेगा। खेलों के क्षेत्र में बेहतर बुनियादी ढांचे की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।
राजनांदगाँव के युवाओं के लिए मोदी जी का एक और उपहार
— Dr Raman Singh (@drramansingh) April 8, 2025
हमारे राजनांदगांव के खिलाड़ियों के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और केंद्रीय खेल मंत्री श्री @mansukhmandviya जी ने 4 लेन 800 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण के लिए “खेलो इंडिया योजना” के अंतर्गत… pic.twitter.com/XPIHngjt8R
खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों ने इस स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह ट्रैक न केवल राज्य स्तर बल्कि राष्ट्रीय स्तर के एथलीट तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा। जल्द ही ट्रैक निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है, जिससे राजनांदगांव खेल गतिविधियों का एक नया केंद्र बनकर उभरेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





