छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एक और किसान ने की खुदकुशी...खेत में फंदे पर लटकती मिली लाश

Admin2
16 Oct 2020 1:05 PM IST
छत्तीसगढ़ में एक और किसान ने की खुदकुशी...खेत में फंदे पर लटकती मिली लाश
x

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आज एक और किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक किसान की लाश उसी के खेत में फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली। वहीं मौत का कारण अभी तक अज्ञात है। नंदनी थानांतर्गत किसान लीलूराम पटेल ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद किया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।



Next Story