छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में घायल बीजेपी नेता की एक और बेटी की हुई मौत

Nil dhankar
4 May 2022 4:53 PM IST
सड़क हादसे में घायल बीजेपी नेता की एक और बेटी की हुई मौत
x

बिलासपुर। तेज रफ्तार पिकअप चालक ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की दो जुड़वा बेटियों को टक्कर मार दी थी। इसमें एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 11 दिनों तक अपोलो अस्पताल में इलाज चला। इलाज के दौरान दूसरी बेटी की भी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

टीआइ परिवेश तिवारी ने बताया कि तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द स्थित पंचायत भवन के पास रहने वाले मिथिलेश सिंह की शगुन और पलक जुड़वा बेटी थीं। शगुन सिंह (16) 10 वीं कक्षा में पढ़ती थी। बीते 23 अप्रैल को वह अपनी जुड़वा बहन पलक सिंह के साथ ट्यूशन पढ़कर सरकंडा से राजकिशोर नगर से एक्टिवा से घर लौट रही थी। दोनों बहनें राजकिशोर नगर के ऊर्जा पार्क मोड़ के पास पहुंची थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप चालक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। घटना के दिन घायल शगुन की मौत हो गई थी। पलक सिंह को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

11 दिनों तक पलक सिंह जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही थी। लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण दवा का असर नहीं किया। मंगलवार की शाम को अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इलाज करने वाले डाक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मेमो सरकंडा थाना भेज दिया गया। सरकंडा पुलिस की टीम पंचनामा कार्रवाई करने मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया गया है।

Next Story