छत्तीसगढ़

दीपक टंडन के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज, 27.90 लाख की ठगी में हुआ फरार

Shantanu Roy
18 Dec 2025 5:48 PM IST
दीपक टंडन के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज, 27.90 लाख की ठगी में हुआ फरार
x
छग
Korba. कोरबा। जिले में 27 लाख 90 हजार रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गेवरा प्रोजेक्ट ऊर्जानगर निवासी महेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक, कोरबा जिला को लिखित आवेदन देकर दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। आवेदन में महेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में थाना दीपका थाना में दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन के विरुद्ध 27,90,000 रुपये की धोखाधड़ी को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। यह मामला एफआईआर क्रमांक 160/2020, धारा 420 आईपीसी के तहत पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस जांच के बाद वर्ष 2024 में थाना दीपका द्वारा अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कटघोरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां यह प्रकरण क्रमांक 48/24 के रूप में विचाराधीन है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले में आरोपी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन लगातार न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा है। उसकी अनुपस्थिति के चलते न्यायालय द्वारा कई बार गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। महेन्द्र सिंह का कहना है कि यह स्थिति थाना दीपका की लापरवाही या आरोपी से कथित साठ-गांठ की ओर इशारा करती है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी दीपक टंडन द्वारा रायपुर, सक्ती, कोरबा सहित अन्य जिलों में भी इसी तरह की धोखाधड़ी की घटनाएं की गई हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी लगातार लोगों को अपने जाल में फंसा रहा है और उसकी गिरफ्तारी न होने से ऐसे मामलों को बढ़ावा मिल रहा है।

महेन्द्र सिंह ने यह आशंका भी जताई है कि विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार आरोपी जल्द ही फरार होकर प्रदेश छोड़ सकता है। यदि ऐसा होता है तो इसके लिए थाना दीपका की भूमिका को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर हिरासत में लिया जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो और पीड़ित को न्याय मिल सके। मामले को लेकर अब निगाहें पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है, तो यह मामला पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर सकता है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी यह चर्चा तेज है कि इतने गंभीर मामले में वर्षों बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है, जो कानून व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।
Tagsकोरबा समाचारदीपका थानाधोखाधड़ी मामला27.90 लाख ठगीगिरफ्तारी वारंटपुलिस लापरवाहीकटघोरा न्यायालयछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजKorba NewsDipka Police StationFraud Case27.90 Lakhs CheatedArrest WarrantPolice NegligenceKatghora CourtChhattisgarh Crime Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story