बाबा रामदेव से जुड़ा एक और मामला, पतंजलि गुरुकुल स्कूल ने छत्तीसगढ़ के 4 बच्चों को बंधक बनाया, कलेक्टर और एसपी की पहल से रिहा हुए, सीएम भूपेश ने कही ये बात

फाइल फोटो
रायपुर:- पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved) के को-फाउंडर और योग गुरु बाबा रामदेव (Swami ramdev) लगातार चर्चा में हैं. एलोपैथी और डॉक्टरों पर विवादित बयान के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने उनपर हमलावर रुख अख्तियार किया हुआ है. 1000 करोड़ रुपए के मानहानि केस के बाद रामदेव के खिलाफ आईएमए ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. इतना ही नहीं IMA ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को चिट्ठी लिखकर रामदेव के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की अपील की है.
पतंजलि गुरुकुल स्कूल प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ के 4 बच्चों को रोककर रखे थे. ये चारों बच्चे गरियाबंद जिले के हैं. स्कूल प्रबंधन संकट काल में मासूम बच्चों के परिजनों से सिक्योरिटी मनी के नाम पर 2 लाख रुपये जमा करा रहा था. पैसा जमा नहीं करने पर बच्चों को स्कूल से आने नहीं दिया जा रहा था.
सीएम का ट्वीट
भूपेश बघेल ने कहा- पतंजलि गुरुकुल स्कूल में छत्तीसगढ़ के 4 छात्रों को बंधक बनाए जाने की शिकायत मुझ तक पहुंची थी।
पतंजलि गुरुकुल स्कूल में छत्तीसगढ़ के 4 छात्रों को बंधक बनाए जाने की शिकायत मुझ तक पहुंची थी।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 28, 2021
गरियाबंद कलेक्टर और एसपी की पहल पर बंधक बनाए गए बच्चों को छोड़ दिया गया है।
मैं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





