छत्तीसगढ़

एक और BJP नेत्री पर गिरी गाज, नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, SP ने पद से हटाया

jantaserishta.com
18 Nov 2026 3:52 PM IST
एक और BJP नेत्री पर गिरी गाज, नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, SP ने पद से हटाया
x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर-चांपा: जिले के महिला थाना में संचालित परिवार परामर्श केंद्र की एक और काउंसलर की नियुक्ति पुलिस अधीक्षक ने रद्द कर दी है। बीजेपी नेत्री और परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर संतोषी दुबे को एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने पद से हटा दिया है। उनके खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेने और काम नहीं दिलाने की शिकायत सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा निवासी पारस जैन ने आरोप लगाया है कि संतोषी दुबे ने एनजीओ के माध्यम से पांच अलग-अलग स्थानों पर काम दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बदले संतोषी दुबे को डेढ़ लाख रुपये और उनके एक सहयोगी को साढ़े तीन लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए गए थे। आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो संबंधित लोगों को काम दिलाया गया और न ही पैसे वापस किए गए।
काफी समय तक समाधान नहीं मिलने के बाद शिकायतकर्ता ने जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। मामला सामने आने के बाद एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने संतोषी दुबे को परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर पद से हटा दिया है।
मामले की जांच परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी और अजाक थाना के डीएसपी को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों को शिकायत से जुड़े आरोपों और लेन-देन की जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह के भीतर परिवार परामर्श केंद्र की दूसरी महिला काउंसलर की नियुक्ति रद्द की गई है। इससे पहले बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य और काउंसलर पूजा राठौर की नियुक्ति भी निरस्त की गई थी। उनके खिलाफ रायपुर निवासी एक युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story