छत्तीसगढ़

डीआईजी उत्तर क्षेत्र सरगुजा, टी. एक्‍का द्वारा 6वीं बटालियन का किया गया वार्षिक निरीक्षण

Shantanu Roy
22 April 2022 6:30 PM GMT
डीआईजी उत्तर क्षेत्र सरगुजा, टी. एक्‍का द्वारा 6वीं बटालियन का किया गया वार्षिक निरीक्षण
x
छग

रायगढ़। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा निर्धारित रोस्टर मुताबिक पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर क्षेत्र सरगुजा श्री टी.एक्का द्वारा छठवीं वाहनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उर्दना रायगढ़ का वार्षिक निरीक्षण विधिवत संपन्न किया गया। निरीक्षण कार्यक्रम में वाहिनी के एड्ज्युटेंट सुरेश लकड़ा, सहायक सेनानी श्री के.आर. चौहान एवं सहायक सेनानी एरमन खलखो की उपस्थिति में परेड कमांडर सीसी जीवोलाल चौहान के नेतृत्व में परेड की सलामी पुलिस उपमहानिरीक्षक को दी गई।

परेड निरीक्षण के क्रम में ड्रिल, बलवा ड्रिल, किट-परेड, वाहनों एवं चालकों का टूल्स परेड एवं वाहनों का रख-रखाव निरीक्षण तथा वाहिनी में संचालित कल्याणकारी गतिविधियां क्वार्टर गार्ड परिसर एवं वाहिनी कोत में आर्म्स/एम्युनेशन तथा गोला बारूद का भौतिक निरीक्षण बाद वाहनी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसके बाद इकाई में "सैनिक सम्मेलन" आयोजित कर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों की डीआईजी श्री एक्का द्वारा कर्मचारियों से उनकी समस्या/गुजारिश पूछा गया व उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए तथा जवानों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन संपूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story