
x
हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए नए भवन को मिली स्वीकृति
13 वीं-14 वीं शताब्दी में फणी नागवंशी राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर व हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की घोषणा
33 केव्ही विद्युत सब स्टेशन की घोषणा
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम सहसपुर के मंदिर को किया पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की घोषणा
कहा- महाशिवरात्रि के मेले में मैं स्वयं आऊंगा
सहसपुर में है प्राचीन शिव व हनुमान मंदिर
मुख्यमंत्री विष्णु देव #VishnuDeoSai pic.twitter.com/BfKVdo6JAW
— Janta Se Rishta News | जनता से रिश्ता न्यूज़ (@jantaserishta) May 6, 2025
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण के पहले दिन सक्ती जिले के ग्राम करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे चैपाल लगाई। यह उनका आकस्मिक दौरा था।
उल्लेखनीय है कि प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का तीसरा चरण शुरू हो गया है, जो 31 मई तक चलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पहले दिन सक्ती जिले के ग्राम करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे चैपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उनके गांव में अचानक पंहुचने पर महिलाओं ने तिलक लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीपल पेड़ के नीचे चौपाल लगाया और खाट पर बैठकर ग्रामीणों से योजनाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास की लाभार्थी सोनाई बाई के घर पहुंचकर योजना के तहत निर्मित आवास का निरीक्षण किया। ग्राम करिगांव में आकस्मिक भ्रमण के बाद वे कोरबा जिले के मदनपुर समाधान शिविर में पहुंचे।
Tagsसहसपुर ग्राम पंचायतमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायविष्णुदेव सायSahaspur Gram PanchayatChief Minister Vishnudev SaiVishnudev Sai
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





