छत्तीसगढ़

एथलेटिक्स युवा खिलाड़ी को हॉस्टल में प्रवेश देने की घोषणा

Nil dhankar
13 Jan 2023 2:32 PM IST
एथलेटिक्स युवा खिलाड़ी को हॉस्टल में प्रवेश देने की घोषणा
x

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल का पिपरिया में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जनता ने हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया। भेंट-मुलाकात में एथलेटिक्स युवा खिलाड़ी ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्या रखी, उसने बताया कि प्रशिक्षण में दिक्कत आ रही है, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री बघेल ने हॉस्टल में प्रवेश देने की घोषणा की। वही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र सूर्यांश गुप्ता, पसान ने बताया कि उनका स्कूल 9वीं तक का है। उसने अंग्रेजी में बात करते हुए अपने स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं पर बात रखी।

मुख्यमंत्री बघेल ने छत्रराम पटेल को पीएचडी की पढ़ाई करने के लिए एक लाख रूपए देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट-मुलाकात का उद्देश्य शासन की योजनाओं का फायदा मिल रहा है कि नहीं जानना है। हमारी सरकार बनते ही दो घंटे में किसानो का कर्जा माफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस सिलेंडर योजना बांबे की मिठाई हो गई है, जो लिया वो भी पछता रहा है जो नहीं लिया वो भी पछता रहा है, गैस सिलेंडर बहुत महंगा है।

लघु वनोपज ख़रीदी करने वाले समूह की सदस्य अनिता अर्मो ने बताया कि हम कोदो, रागी, ईमली खरीद रहे हैं। कोदो 30, रागी 31 रुपए किलो में खरीदते हैं। कोदो खरीदी से एक लाख 82 हज़ार रुपए की आमदनी हुई है।

Next Story