छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का ऐलान, मृतक कर्मचारी के परिजनों को मिलेंगे 15 लाख, एक सदस्य को संविदा नौकरी भी

jantaserishta.com
27 Sept 2021 7:57 AM IST
छत्तीसगढ़: स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का ऐलान, मृतक कर्मचारी के परिजनों को मिलेंगे 15 लाख, एक सदस्य को संविदा नौकरी भी
x

DEMO PIC

रायपुर: राजधानी रायपुर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पास स्थित बिजली सब स्टेशन में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत को मामले में कर्मचारी श्रीराम पटेल के परिजनों को 15 लाख रु दिया जाएगा। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य संविदा नौकरी भी दी जाएगी। स्टेट पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी इसकी घोषणा की है। दरअसल, श्रीराम पटेल के मौत के बाद संविदा कर्मचारी बीते 24 घंटे कर रहे आंदोलन थे। जिसके बाद अब स्टेट पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी इसका ऐलान किया है।

बता दें कि अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पास स्थित बिजली सब स्टेशन में शनिवार सुबह दो संविदा कर्मचारी 25 वर्षीय श्रीराम पटेल और 24 वर्षीय अमित साहू सब स्टेशन के पोल पर चढ़कर मैंटेनैंस का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान बिजली तार में करंट आने से दोनों संविदा कर्मचारी चपेट में आ गए।
बिजली करंट की चपेट में आने से श्रीराम का शरीर बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा संविदा कर्मचारी अमित साहू इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों संविदा कर्मचारी कवर्धा जिले के रहने वाले हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story