छत्तीसगढ़

डकैती का खुलासा करने वाली टीम को ईनाम देने की घोषणा

Nilmani Pal
13 Feb 2025 5:09 PM IST
डकैती का खुलासा करने वाली टीम को ईनाम देने की घोषणा
x

रायपुर। रायपुर में 60 लाख की डकैती केस में पीड़ित का एक करीबी ही डकैती का मास्टरमाइंड निकला। अब पुलिस ने भी इसी बात का खुलासा करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 59 लाख 50 हजार रुपए भी बरामद किए हैं।

IG अमरेंद्र मिश्रा ने वारदाता का खुलासा करते हुए बताया कि, 36 घंटे के अंदर हमने 10 आरोपियों और लगभग पूरी रकम को जब्त करने में सफलता पाई है। डकैती का उद्देश्य पारिवारिक पैसों के बंटवारे को लेकर था। पीड़ित की एक बहन ने रिटायर्ड सूबेदार के साथ मिलकर शातिर ढंग से पूरी योजना बनाई थी।

इसमें 2 नागपुर और बिलासपुर, नांदगांव, दुर्ग के एक-एक लोग घर में घुसे थे। इसके अलावा 5 लोग और योजना में शामिल थे जो रैकी करने, पुलिस पर निगरानी रखने का काम कर रहे थे। घटना 5-6 घंटे बाद ही पैसों का बंटवारा हो गया था। आरोपी भागने के फिराक में थे लेकिन पुलिस को लीड मिली और हमने गिरफ्तारियां की।

उक्त प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार करने के फलस्वरूप प्रकरण में शामिल अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस महानिरीक्षक महोदय रायपुर, रेंज रायपुर द्वारा 30,000/- रूपये नगद ईनाम की घोषणा की गई है।

Next Story