छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बीजेपी के नए अध्यक्ष का ऐलान जल्द ही

Nil dhankar
11 Jun 2022 11:40 AM IST
छत्तीसगढ़ बीजेपी के नए अध्यक्ष का ऐलान जल्द ही
x

रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक दो से चार जुलाई को हैदाराबाद में प्रस्तावित है। प्रदेश में लंबे समय से मजबूत नेतृत्व की मांग की जा रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा का चेहरा बदल जाएगा। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष के रूप से साहू समाज के नेता (वर्तमान में सांसद) की ताजपोशी हो सकती है। वहीं, शक्ति संतुलन के रूप में चुनाव समिति की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि इसकी कमान सामान्य वर्ग के एक पूर्व मंत्री को मिल सकती है। केंद्रीय संगठन ने इसका खाका तैयार कर लिया है। राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद इसकी घोषणा हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में साहू समाज के वोटर प्रभावी भूमिका में है। एक दर्जन से ज्यादा साहू विधायक हैं। यही नहीं, कांग्रेस और भाजपा में 25 से ज्यादा विधानसभा उम्मीदवार साहू समाज से मैदान में उतरते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुर्मी समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में भाजपा की कोशिश है कि ओबीसी वर्ग से आने वाले साहू समाज का प्रदेश अध्यक्ष देकर राजनीतिक को अपने पाले में किया जाए।


Next Story