छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ऐलान, मेला क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और कबीर आश्रम के विकास के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा

jantaserishta.com
26 Dec 2021 4:52 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ऐलान, मेला क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और कबीर आश्रम के विकास के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा
x

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगेश्वर धाम देवपुर में मेला क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और कबीर आश्रम के विकास के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही सतनामी समाज के जैतखाम के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी जिले के डोंगेश्वर धाम देवपुर में आयोजित परख कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहाँ सत्संग भवन सह ध्यान कक्ष, मनन वाटिका का भूमिपूजन और सदगुरु अभिलाष साहेब वाचनालय का लोकार्पण किया।

इस मौके पर संत निष्ठा साहेब बाराबंकी, सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू, नान के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, नगर निगम के महापौर विजय देवांगन, शरद लोहाना, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, संतगण, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story