छत्तीसगढ़

पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की हुई घोषणा

Nil dhankar
14 Aug 2024 5:55 PM IST
पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की हुई घोषणा
x

जशपुर jashpur news । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृह जिले के जशपुर के पत्थलगांव के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने पत्थलगांव निकाय को अपग्रेड करते हुए नगरपालिका बनाये जाने का ऐलान किया है। इसके अलाव सीएम साय ने पत्थलगांव में मॉडल बस स्टैंड और ऑडिटोरियम निर्माण की भी घोषणा की है।

बता दें की आज सीएम साय पत्थलगांव के दौरे पर थे। उन्होंने किलकिला महादेव मंदिर प्रांगण में स्व. दिलीप सिंह जूदेव के स्मृति में आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन में शिरकत की। उनके साथ रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि मेरे राजनीति गुरु स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के साथ लंबे समय तक काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मेरे राजनीतिक गुरु ने मुझे कई बार सांसद बनाए, विधायक बनाए साथ ही प्रदेश अध्यक्ष दायित्व भी मिला। उनका मेरे ऊपर बहुत बड़ा आशीर्वाद है 25 सालों तक मैने उनके साथ सानिध्य में कार्य किया. हिन्दू हृदय सम्राट दिलीप सिंह जूदेव महानायक थे। उन्होंने जशपुर समेत पूरे प्रदेश में धर्मांतरण विरुद्ध आंदोलन छेड़कर हिन्दू धर्म मे घर वापसी करवाए।

Next Story