छत्तीसगढ़

लटोरी में कन्या छात्रावास खोलने की घोषणा की

Nilmani Pal
7 May 2022 5:25 PM IST
लटोरी में कन्या छात्रावास खोलने की घोषणा की
x

सूरजपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा संभाग के विधानसभाओं के दौरे पर निकले हैं। दौरे में उन्होंने अनेकों विकास कार्यों की सौगात दी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने भटगांव विधानसभा के ग्राम लटोरी में 16 करोड़ 71 लाख 82 हज़ार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

जिसमें सूरजपुर के भटगांव से खोपा (कसकेला) मार्ग पर रिहंद नदी पर 5 करोड़ 36 लाख की लागत से बने पुल का लोकार्पण किया। साथ ही 7 करोड़ 95 लाख 1 हज़ार की लागत से सूरजपुर के सिलफिली कॉलेज से हीराडबरी-लटोरी सड़क निर्माण, 37 लाख 28 हजार की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी में 10 बिस्तरीय आइसोलेशन वार्ड निर्माण, 71 लाख 12 हज़ार की लागत से जिला सूरजपुर के लटोरी में मॉर्डन तहसील कार्यालय भवन निर्माण, 2 करोड़ 32 लाख 41 हजार की लागत से जिला सूरजपुर के सत्य नगर के जाबारपारा में 54 मीटर लंबा पुल का शिलान्यास किया।

Next Story