छत्तीसगढ़

कांग्रेस के शासनकाल में प्रसन्न हैं अन्नदाता, सीएम भूपेश बघेल बोले...

Nil dhankar
24 Jan 2023 1:59 PM IST
कांग्रेस के शासनकाल में प्रसन्न हैं अन्नदाता, सीएम भूपेश बघेल बोले...
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश भोपाल रवाना होने से पहले भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा के जशपुर में घर वापसी अभियान शुरू करेगी भाजपा वाले बयान पर कहा- भाजपा के पास सांप्रदायिकता और धर्मांतरण दो ही मुद्दे हैं।

भाजयुमो के कार्यक्रम में पुलिस के साथ मारपीट की गई। नारायणपुर में एसपी पर पथराव किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा- भाजपा का काम सिर्फ दंगा फैलाना है। भाजपा के लोग सत्ता में वापसी के लिए छटपटा रहे हैं, लेकिन जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है।

धान खरीदी को लेकर अरुण साव के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा - भाजपा नेता बताएं उनकी सरकार थी तो मनमोहन सिंह को कितने बार धन्यवाद दिए? बीजेपी तो 50-55 लाख टन खरीदी तक भी नहीं पहुंचती थी। हम तो 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीद लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- बीजेपी के शासन काल में धान का रकबा कम होता जा रहा था। हमारे शासनकाल में किसानों की संख्या और रकबा दोनों बढ़ा है। बीजेपी किसान विरोधी है, कृषि विरोधी है।


Next Story