छत्तीसगढ़

अंकुश देवांगन को दिल्ली में सम्मानित किया गया

Nilmani Pal
20 Feb 2026 12:52 PM IST
अंकुश देवांगन को दिल्ली में सम्मानित किया गया
x

भिलाई। सुप्रसिद्ध मूर्तिकार डॉ. अंकुश देवांगन को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। कला और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले ललित कला अकादमी के वाईस चेयरमैन डॉ नंदलाल ठाकुर ने उन्हें सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि अंकुश देवांगन लगभग 35 वर्षों से बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों को निशुल्क कला प्रशिक्षण देते आ रहे हैं ताकि वे हिंसा के रास्ते में न जाएं। जिससे हजारों बच्चों को लाभ मिला है।



Next Story