छत्तीसगढ़

विवाद होने पर नाराज महिला ने पति पर कर दिया हमला, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Nil dhankar
7 Aug 2022 9:02 AM IST
विवाद होने पर नाराज महिला ने पति पर कर दिया हमला, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
x

बिलासपुर। घर में राशन सामान खतम होने से नाराज महिला ने अपने पति को जमकर पीटा। फिर हंसिया से हमला कर दिया। इससे उसके पति को चोट लगी है। स्वजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मारपीट के तहत अपराध दर्ज किया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

ग्राम अरईबंद के रहने वाले अनिल यादव खेती किसानी करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि पांच अगस्त की शाम सात बजे वे अपने पर पर थे। उसी समय उसकी पत्नी कुमारी यादव घर पर राशन सामान खत्म होने की बात पर झगड़ा करने लगी। पति अनिल यादव ने विवाद करने से मना किया तो महिला ने परिवार वालों के सामने गाली-गलौज करते हुए हाथ मुक्का से जमकर मारपीट की।

जान से मारने की धमकी देते हुए सब्जी काटने के हंसिया से हमला कर दिया। इससे अनिल के हाथ में चोट लगी है। परिवार के सदस्यों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद स्वजन ने घायल अनिल को थाने ले गए। पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


Next Story