छत्तीसगढ़
बदले की आग...नंबर ब्लॉक करने से नाराज था, दो जोड़ी कपड़े पहनकर आया हत्या करने
jantaserishta.com
12 July 2026 8:41 AM IST

x
एकतरफा प्रेम.
भिलाई: वैशाली नगर थाना क्षेत्र में युवती खुशी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या एकतरफा प्रेम और बदले की भावना का नतीजा थी। आरोपी लाकेश्वर उर्फ पिंटू, युवती द्वारा बातचीत बंद कर देने और मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए जाने से नाराज था। इसी नाराजगी में उसने पूरी योजना बनाकर खुशी की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी रायपुर से भिलाई पहुंचा और मौका मिलते ही खुशी के किराए के कमरे में पहुंच गया। वहां पहले उसने युवती का गला दबाया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल चाकू को कमरे के छज्जे पर फेंक दिया और खून से सने कपड़ों को नदी में बहाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस से बचने के लिए उसने वारदात के समय एक साथ दो जोड़ी कपड़े पहन रखे थे। शनिवार सुबह वैशाली नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे अपनी टीम के साथ आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंचे, जहां घटनाक्रम का पुनर्निर्माण (रीक्रिएशन) कराया गया। इस दौरान आरोपी ने हत्या की पूरी वारदात बताई और चाकू फेंकने की जगह भी दिखाई।
घटना के बाद वैशाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी को बलौदाबाजार स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी और मृतका एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों एक ही समाज से थे और दूर के रिश्ते के कारण परिवारों में भी परिचय था। दोस्ती के चलते दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी।
पुलिस के अनुसार, पढ़ाई के लिए भिलाई आने और कैफे में नौकरी शुरू करने के बाद खुशी ने आरोपी से दूरी बना ली थी। उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी और उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। आरोपी लगातार उस पर बात करने का दबाव बना रहा था। इस संबंध में खुशी ने अपने परिजनों को भी जानकारी दी थी। आरोपी ने खुशी के चचेरे भाई से फोन पर शादी की इच्छा भी जताई थी, लेकिन परिवार ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि खुशी उससे बात नहीं करना चाहती और फिलहाल अपने करियर पर ध्यान देना चाहती है। इसी के बाद आरोपी ने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Tagsवैशाली नगर थानायुवती की हत्याहत्याएकतरफा प्रेमVaishali Nagar police stationmurder of a girlmurderone-sided love
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





