आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बलरामपुर। विकासखण्ड राजपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र बाड़ी चलगली पटेलपारा में विगत 10 महीने से गोदाम में रेडी-टू-ईट सड़ने, बच्चों को वितरण नहीं करने, पर्यवेक्षक द्वारा अण्डे की राशि लेने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर में माह अक्टूबर 2020 से ही रेडी-टू-ईट फूड का स्टॉक पड़े रहने की शिकायत प्राप्त हुई थी। संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक श्री चिंतामणी महाराज की उपस्थिति में आयोजित समाधान शिविर में मौके पर उपस्थित पर्यवेक्षक श्रीमती सुनिता मिंज तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सीता से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी चाही गई। पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने में अक्षम रही, जिस पर संसदीय सचिव द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।
विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों को लाभान्वित करने की महती जिम्मेदारी पयवेक्षक एवं लॉकडाउन की अवधि में आंगनबाड़ी केन्द्र बंद होने के कारण पूरक पोषण आहार कार्यक्रम अंतर्गत आंगनबाड़ी में दर्ज हितग्राहियों को प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे मंगलवार को रेडी टू ईट फूड का पैकेट वितरण करने की जिम्मेदारी पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की होती है। सुनिता मिंज पर्यवेक्षक बाल विकास परियोजना राजपुर को सौंपे गये कार्य में लापरवाही बरतने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का अवहेलना करने पर कलेक्टर ने सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 10 एवं मूलभूत नियम 24 के तहत् श्रीमती सुनिता मिंज का 02 वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक लगा दी है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करने में असक्षम रहने, लापरवाही बरतने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने पर सीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केन्द्र बाड़ी-चलगली सेक्टर सेवारी बाल विकास परियोजना राजपुर का सेवा समाप्त करने हेतु आदेशित किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





