छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की घर चोरी, सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरों ने किया पार

Nil dhankar
6 Oct 2021 4:42 PM IST
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की घर चोरी, सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरों ने किया पार
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। तिफरा के दो सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी रकम पार कर दिया। इस दौरान यहां रहने वाला परिवार मंदिर और अस्पताल गया हुआ था। दोनों परिवार वापस लौटे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। पूछताछ में आसपास के बच्चों ने चोरों की जानकारी पुलिस को दी है। इसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। तिफरा के विकास नगर में रहने वालीं सुधा जेकब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। मंगलवार की दोपहर एक बजे वे अपने बेटे सैरोन के घर से अस्पताल गई थीं। वहीं, पड़ोस में रहने वाले हिमांशु जोशी हनुमान मंदिर गए थे। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे अचानक पानी गिरने लगा। इसी बीच चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मकान से सोने की दो अंगुठी, दो जोड़ी चांदी के पायल, सोने के लटकन और नकद 20 हजार पार कर दिए।

वहीं, हिमांशु के मकान से चोर सोने का चेन, सोने का टॉप्स, सोने की बाली ले गए। जब वे वापस लौटीं तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इस पर वहां मौजूद बच्चों ने बताया कि पानी गिरने के दौरान मोटरसाइकिल से कुछ लोग उनके घर आए थे। पानी गिरने के कारण बच्चे घर के अंदर से उन्हें देखा। इस आधार पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी का फुटेज लिया है। इसके आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिला है।


Next Story