आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती विज्ञापन अपरिहार्य कारणों से निरस्त

दंतेवाड़ा। एकीकृत बाल विकास दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय डी. के.एस भवन रायपुर के पत्र क्रमांक 728/1098/2008/मबावि/50 रायपुर दिनांक 02 अप्रैल 2008 के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के नियुक्ति हेतु निर्देश प्रसारित किये गए है के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना दंतेवाड़ा द्वारा ग्राम पंचायत बालूद के आंगनबाडी केन्द्र बालूद पडियारपदर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के नियुक्ति संबंधित विज्ञापन पत्र कमांक 68/नबावी/स्था./2025-26 दंतेवाड़ा दिनांक 09 मई 2025 के द्वारा जारी किया गया था। उक्त विज्ञापन को कतिपय अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया जाता है।
बी.एड. (विभागीय) प्रशिक्षण के लिए अनंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी
शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर द्वारा बी.एड. (विभागीय) सत्र 2025-27 हेतु अनंतिम चयन सूची एवं अनंतिम प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। यह सूची महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइटhttp://cteraipur.org/एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् की वेबसाइटhttps://scert.cg.gov.in/पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी दिनांक 12 जून 2025 से 20 जून 2025 तक चयन सूची व प्रतीक्षा सूची के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी प्रकार के दावे-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर के कक्ष क्रमांक 07 में प्रवेश प्रभारी के समक्ष कार्यालयीन समय में अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।





