छत्तीसगढ़

कोरबा का प्राचीन शिव मंदिर, CM विष्णुदेव साय ने शेयर किया वीडियो

Nilmani Pal
31 July 2024 3:51 AM GMT
कोरबा का प्राचीन शिव मंदिर, CM विष्णुदेव साय ने शेयर किया वीडियो
x

रायपुर raipur news। कोरबा के प्राचीन शिव मंदिर का वीडियो CM विष्णुदेव साय ने शेयर किया है। chhattisgarh news ट्विटर पर उन्होंने लिखा, पवित्र सावन मास के दसवें दिवस पर कोरबा जिले के पाली स्थित प्राचीन शिव मंदिर का वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान भोलेनाथ को किया नमन। #छत्तीसगढ़_के_शिवालय

वहीं कनकी के कनकेश्वरधाम में भोलेनाथ के भक्तों का श्रावण के पवित्र महीनो में अधिक संख्या में भीड़ लगा रहा रहता है। इस स्थान से लगा हुआ ही हसदेव नदी है जिससे श्रद्धालुगण पैदल यात्रा कांवर के माध्यम से गंगा जल लेकर भगवान शिव को जल अभिषेक करने के लिए आते हैं। कई श्रद्धालु अमरकंटक मध्यप्रदेश से भी जल लेकर पैदल जल अभिषेक करने आते हैं और बाबा भोलेनाथ के प्रति अपना श्रद्धा भक्ति व्यक्त करते हैं। बताया जाता है कि इस पवित्र स्थान पर जल एवं कनकी अभिषेक करने से लोगों की इच्छा अवश्य पूर्ण होती है। भगवान कनकेश्वर महादेव के कारण ही इस गांव का नाम कनकी रखा गया है। ग्राम कनकी के कनकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के पवित्र स्थान पर महाशिवरात्रि के दिन विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। जहां दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान कनकेश्वर का दर्शन करने आते हैं।

Next Story