
x
Dantewada. दंतेवाड़ा। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए “ज्ञानभारतम् मिशन” के अंतर्गत दंतेवाड़ा जिले में भारतीय ज्ञान परम्परा और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां सामने आई हैं। इस मिशन का उद्देश्य देशभर में बिखरी प्राचीन पाण्डुलिपियों, ताड़पत्रों, हस्तलिखित पोथियों तथा शिलालेखों का सर्वेक्षण कर उन्हें संरक्षित एवं सुरक्षित करना है, ताकि भारत की समृद्ध बौद्धिक और सांस्कृतिक विरासत भावी पीढि़यों तक सुरक्षित पहुंच सके।
कलेक्टर देवेश कुमार धु्रव के निर्देशानुसार जिले में मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला नोडल अधिकारी एवं एसडीएम लोकांश एल्मा के नेतृत्व में जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स, विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारियों तथा संकुल स्तर पर शिक्षकों को सर्वेयर नियुक्त किया गया है। टीम द्वारा जिले के विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों में लगातार सर्वेक्षण और दस्तावेजीकरण का कार्य किया जा रहा है।
इस अभियान के दौरान जिले में अब तक 05 प्राचीन शिलालेख तथा 02 महत्वपूर्ण पाण्डुलिपियां प्राप्त हुई हैं। इनमें 29 अप्रैल 2026 को शिव मंदिर समलूर से 11वीं शताब्दी का एक दुर्लभ शिलालेख प्राप्त हुआ, जो तेलुगु लिपि में उत्कीर्ण है। इसके बाद 16 मई 2026 को समलूर स्थित मंदिर परिसर में पंडित की कोठरी से 18वीं से 20वीं शताब्दी के मध्य की एक प्राचीन पाण्डुलिपि प्राप्त हुई, जो देवनागरी लिपि में लिखी गई है। समलूर क्षेत्र से ही 11वीं शताब्दी का एक अन्य शिलालेख भी मिला है, जो देवनागरी लिपि में अंकित है।
इसी क्रम में 21 मई 2026 को ऐतिहासिक मामा-भांजा मंदिर, बारसूर से 1060 से 1068 ईस्वी कालखंड के समतुल्य एक महत्वपूर्ण शिलालेख प्राप्त हुआ, जो तेलुगु लिपि में उत्कीर्ण है। वहीं 25 मई 2026 को दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा से 13वीं शताब्दी के प्रारंभिक काल के दो प्राचीन शिलालेख प्राप्त हुए, जिनमें तेलुगु एवं देवनागरी दोनों लिपियों का प्रयोग देखने को मिला।
इसके अतिरिक्त जिले के आंवराभाटा संकुल क्षेत्र में इन्द्रजीत यादव के निवास से एक दुर्लभ ताड़पत्र पाण्डुलिपि प्राप्त हुई है। प्रारंभिक अध्ययन के अनुसार यह पाण्डुलिपि लगभग 150 से 300 वर्ष पुरानी प्रतीत होती है तथा इसमें ओडिया लिपि का उपयोग किया गया है। विशेषज्ञों द्वारा इसके ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व का अध्ययन किया जा रहा है। ज्ञानभारतम् मिशन के तहत मिली ये धरोहरें न केवल जिले के गौरवशाली इतिहास को उजागर करती हैं, बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि बस्तर क्षेत्र प्राचीन काल से ज्ञान, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। जिला प्रशासन द्वारा इन सभी पुरावशेषों के संरक्षण, अभिलेखीकरण एवं अध्ययन की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





