छत्तीसगढ़
कलयुगी बेटे ने टंगिया से वार कर मां की जान ली, आरोपी को कांकेर पुलिस ने दबोचा
jantaserishta.com
7 July 2026 12:30 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कांकेर: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यासकोंगेरा के फरसीपारा में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपनी ही मां पर टांगिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है.
कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे से 4 बजे के बीच व्यासकोंगेरा निवासी भीखम उसेंडी शराब पीकर घर पहुंचा था. घर में किसी बात को लेकर उसकी अपनी मां बुधयारिन बाई (61 वर्ष), के साथ कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घर में रखे टांगिया से मां पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल बुधयारिन बाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी मां पर टांगिया से हमला किया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को संजीवनी 108 की सहायता से अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





