छत्तीसगढ़
आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत श्रीमद् राजचंद्र मिशन धरमपुर का अवलोकन: बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
24 April 2025 10:21 PM IST

x
छग
Raipur/Vapi. रायपुर/वापी। आज वापी (गुजरात) प्रवास के दौरान दक्षिणी गुजरात के वलसाड जिले में स्थित श्रीमद् राजचंद्र मिशन, धरमपुर के पावन आश्रम का भ्रमण एवं दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह स्थान आत्मज्ञान, ध्यान और निस्वार्थ सेवा के माध्यम से आंतरिक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। 19वीं शताब्दी के महान आत्मज्ञानी संत, जैन धर्म के सुधारक और दार्शनिक श्रीमद् राजचंद्रजी की शिक्षाओं को समर्पित यह मिशन आज पूज्य गुरुदेवश्री राकेशजी के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक जागरण का कार्य कर रहा है।
मिशन द्वारा विकसित वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक परिसर का अवलोकन कर महावीर प्रसाद (श्वेतांबर जिनमंदिर), चंद्रप्रभु प्रसाद (दिगंबर जिनमंदिर) एवं परम पूज्य गुरुदेव मंदिर में आरती व दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, ऐतिहासिक राज दरबारी का भी दर्शन किया। वहाँ की दिव्यता एवं सकारात्मक ऊर्जा अद्भुत थी। यह संपूर्ण अनुभव आत्मशुद्धि, शांति और आंतरिक आनंद की अनुभूति कराने वाला रहा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





