छत्तीसगढ़

लंबित ई-चालान से छुटकारा पाने का मौका, 12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत

jantaserishta.com
20 Nov 2026 5:21 PM IST
लंबित ई-चालान से छुटकारा पाने का मौका, 12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत
x
रायपुर: आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत में रायपुर शहर में 23 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2026 के मध्य जारी लंबित ई-चालान प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। उक्त प्रकरणों के निराकरण हेतु वाहन स्वामी लोक अदालत के पूर्व अर्थात 8 दिसंबर 2026 तक अपने नजदीकी यातायात थाना अथवा यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं।
पंजीयन हेतु निर्धारित स्थान:
1. यातायात थाना तेलीबांधा
2. यातायात थाना पचपेड़ी नाका
3. यातायात थाना भाठागांव बस स्टैंड
4. यातायात थाना टाटीबंध
5. यातायात थाना भनपुरी
6. यातायात थाना पंडरी पुराना बस स्टैंड
7. यातायात थाना शारदा चौक
8. यातायात थाना कालीबाड़ी
9. यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी
अपने लंबित ई-चालान की स्थिति ऑनलाइन भी जांच सकते हैं
वाहन चालक एवं वाहन स्वामी परिवहन विभाग के आधिकारिक ई-चालान पोर्टल पर जाकर अपने वाहन का नंबर अथवा चालान विवरण दर्ज कर लंबित चालान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
🔗 https://echallan.parivahan.nic.in/challan/challan-services
डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों से विशेष अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने लंबित ई-चालान प्रकरणों का पंजीयन कराकर लोक अदालत के माध्यम से उनका निराकरण कराएं। निर्धारित समय पर चालान का भुगतान एवं निराकरण नहीं कराने की स्थिति में संबंधित वाहन स्वामियों एवं चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
अतः सभी वाहन स्वामी इस अवसर का लाभ उठाएं तथा अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना 08 दिसंबर 2026 तक अपना पंजीयन अवश्य कराएं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story