छत्तीसगढ़
बैगा के पास इलाज कराने गई थी मासूम, अस्पताल की जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
jantaserishta.com
20 Oct 2026 1:19 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में झाड़फूंक से इलाज के बहाने 14 साल की नाबालिग से यौन शोषण का मामला सामने आया है। 15 अप्रैल 2026 को नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसे आमागांव के वैद्यराज (बैगा) रमेश कुमार पिस्दा के पास इलाज के लिए ले जाया गया था।
आरोपी ने नाबालिग को बच्चेदानी में समस्या बताई और ताबीज दिया। 25 मई को नाबालिग को उसके चाचा के साथ फिर वैद्यराज के घर भेजा गया। वहां आरोपी बच्ची को पूजा घर में ले गया और उसके साथ आए उसके चाचा को दूसरी जगह भेज दिया।
17 अक्टूबर को नाबालिग की तबीयत बिगड़ी तो अंतागढ़ अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरी जांच में पता चला कि नाबालिग करीब 5 महीने की प्रेग्नेंट है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी उसे नशीली दवा देकर बेहोश कर यौन शोषण करता था।
रिपोर्ट के आधार पर ताड़ोकी थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यह मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक 18 अक्टूबर 2026 को नाबालिग के पिता ने ताड़ोकी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल 2026 को उनकी बेटी की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद वे उसे इलाज के लिए ग्राम आमागांव के झोलाछाप वैद्य रमेश कुमार पिस्दा (44) के पास ले गए थे।
बच्ची की जांच करने के बहाने आरोपी ने पिता को बताया कि बच्ची के बच्चेदानी (यूटेरस) में परेशानी है और भविष्य में दिक्कत हो सकती है। इसके बाद उसने नाबालिग को एक ताबीज भी दिया। शिकायत के अनुसार, 25 मई को काम के कारण बच्ची के पिता ने उसे अपने छोटे भाई के साथ फिर वैद्य के घर भेजा था। वहां आरोपी बच्ची को पूजा घर में ले गया और उसके साथ आए उसके चाचा को दूसरी जगह भेज दिया।
इसके बाद भी बच्ची को कई बार आरोपी के पास ले जाया गया। आरोप है कि इन दौरान उसे परिजनों से अलग रखा जाता था। 17 अक्टूबर को बच्ची की तबीयत फिर खराब हुई तो परिजन उसे अंतागढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच की तो बच्ची के करीब 5 महीने की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। यह पता चलने के बाद परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की।
बच्ची ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर उसे नशीली दवा देकर बेहोश कर देता था। इसी दौरान उसके साथ यौन शोषण किया गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। बच्ची के पिता की शिकायत पर ताड़ोकी पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार पिस्दा (44) के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(m), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





