सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफ़िक जागरूकता हेतु रायपुर पुलिस की एक पहल

रायपुर: सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु या किसी की अपंगता परिवार एवं समाज के लिए बेहद दुखदायी है। प्रतिवर्ष भारत में लगभग 1.5 लाख लोग रोड ऐक्सिडेंट्स में मारे जाते हैं। रायपुर ज़िले में ही प्रतिवर्ष 450 से अधिक लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में होती है। इसके प्रमुख कारण तेज गति से और लापरवाही से वाहन चलाना, हेलमेट न लगाना और सीट बेल्ट नहीं लगाना है। कुछ लोग शराब पीकर गाड़ी चलाकर या बाइक स्टंट कर अपनी व दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं। बहुत से लोग गाड़ी चलाते समय फ़ोन से बात करते देखे जा सकते हैं।सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने से इस मृत्यु दर में कमी आ सकती है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में ट्रैफ़िक सेन्स और इम्प्रूव करने की आवश्यकता है। कुछ वाहन चालक रॉंग साइड गाड़ी चलाते, अचानक से कट मारते, फ़्री लेफ़्ट टर्न को ब्लॉक करते, गाड़ी ग़लत तरीक़े से पार्क करके सामान ख़रीदते देखे जा सकते हैं। ऐसे लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता लाने और ट्रैफ़िक नियमों के पालन के लिए जागरूक करने रायपुर पुलिस अपने कुछ वॉलंटियर साथियों के साथ एक अभियान लेकर आ रही है जिसका नाम है सुनो रायपुर।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





