बीजेपी दफ्तर रायपुर में नवनियुक्त पदाधिकारियों की आज होगी अहम बैठक

रायपुर। भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक 31 अगस्त को सुबह 11.30 बजे भाजपा मुख्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में आहूत की गई है. इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन मौजूद रहेंगे. बैठक में शामिल होने प्रदेश प्रभारी श्री नबीन शनिवार शाम 7.30 बजे राजधानी पहुंचे. बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय विशेष रूप से मौजूद रहेंगे.
यह भी पढ़े
अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ रायपुर के बैनर पर रविवार को स्कूल सफाई कर्मचारी भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर का घेराव करेंगे. संगठन मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि घेराव से पूर्व सभी कर्मचारी सदस्य नवा रायपुर तूता धरना स्थल पर एकत्रित होंगे, जहां से वे रैली निकाल कर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेगे. संघ द्वारा पूर्णकालिक कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान, युक्तियुक्तकरण के तहत कर्मचारियों को यथावत कार्य पर रखने, साल में 10 माह के स्थान पर पूरे 12 माह का मानदेय भुगतान किए जाने और सक्षम अधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने की मांगें की जा रहीं हैं. आज पेराव के बाद घोषणा पत्र के वादों को याद दिलाने राज्य शासन के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा.





