छत्तीसगढ़
कुछ देर में शुरू होगी बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक
Nil dhankar
18 Nov 2024 10:43 AM IST

x
रायपुर। सीएम साय आज बस्तर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चित्रकोट में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण विष्णु देव साय की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बैठक आज 18 नवंबर को प्रातः 11 बजे बस्तर जिले के चित्रकोट में आयोजित की जाएगी।
इससे पहले सीएम साय ने बस्तर के लोगों को एक संदेश दिया है। बैठक में रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने अपने एक्स हैंडल से हल्बी में ट्वीट कर कहा कि दादा-दीदी मन के विकास, भलाई और विकास की नई दिशा देने आयोजित बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने बस्तर आ रहा हूं। आपको बता दें कि सीएम साय आज सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से जगदलपुर के लिए रवाना हो गए हैं और चित्रकोट में सवेरे 11 बजे से बजे बैठक में शामिल होंगे।
Next Story





