छत्तीसगढ़

आइईएस अफसर रहे और IIT पास शख्स ने पार्षद पद के लिए भरा नामांकन

Nil dhankar
29 Jan 2025 8:41 AM IST
आइईएस अफसर रहे और IIT पास शख्स ने पार्षद पद के लिए भरा नामांकन
x
छग

राजनांदगांव। भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आइईएस) की नौकरी छोड़कर भाजपा में आए शैंकी बग्गा पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने दिसंबर, 2022 में पार्टी की सदस्यता ली थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर घर-घर पहुंचाने के लिए काम करना है।राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा के 51 पार्षद प्रत्याशियों में एक नाम काफी चर्चा में है। यह नाम है, शहर के अनुपम नगर में रहने वाले शैंकी बग्गा का। उन्हें भाजपा ने पार्षद के लिए चुनावी मैदान में उतारा है।

वर्ष 2013 बैच के युवा आइईएस अफसर रहे शैंकी ने पहले आईआईटी मुंबई से एमटेक किया और यूपीएससी में सफलता पाकर कई वर्षों तक आइईएस के रूप में सेवा दी। वे नागपुर, भंडारा के आर्डिनेंस फैक्टी व ओडिशा जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर कार्यरत थे। शैंकी अपने घर में तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। पिता की हार्डवेयर की दुकान है। टायर्स दुकान और बीयर बार के मालिक भी हैं। पार्षद चुनाव से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले शैंकी बग्गा के प्रतिद्धंद्वी कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद व शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा से है।

कुलबीर लगातार पांच बार के पार्षद है। शीतला मंदिर जमातपारा वार्ड से कुलबीर ने पार्षद चुनाव में लगातार पांच बार जीतने का रिकार्ड बनाया है। अभी कुलबीर छठवीं बार पार्षद चुनाव के मैदान में है।

Next Story