छत्तीसगढ़

रायगढ़ में भाईचारे की मिसाल दिखी, शांतिपूर्वक अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज

Nil dhankar
28 March 2025 5:27 PM IST
रायगढ़ में भाईचारे की मिसाल दिखी, शांतिपूर्वक अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज
x

रायगढ़। जिले में रमजान के चौथे शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने 27वां रोजा रखाकर दुआएं मांगी। अब आने वाले 31 मार्च को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। रमजान के पाक महीने के 27 दिन पूरे हो चुके हैं, और इस दिन शुक्रवार होने के कारण अलविदा जुमा की विशेष नमाज अदा की गई। रमजान में इसका अलग ही महत्व है।

शहर की जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद सभी ने अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। अब पूरे शहर में ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के गांजा चौक क्षेत्र में पाइप लाइन का काम चल रहा है। ऐसे में यहां मिट्टी फैला हुआ है। जिसके कारण आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है।

इसे देखते हुए अलविदा जुमा के दिन जामा मस्जिद जाने वाले लोगों को कोई समस्या न हो, इसके लिए उस क्षेत्र के युवाओं ने बकायदा रास्ता बनाकर उस पर कारपेट बिछाया और जो नमाज अदा करने जा रहे थे, उनका फूलों से स्वागत करते हुए भाईचारे की मिसाल पेश किए।

Next Story