छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, जानें लेटेस्ट अपडेट
jantaserishta.com
18 Dec 2025 10:23 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
सुकमा: सुकमा में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई जारी है. थाना गोलापल्ली क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच बड़ी मुठभेड़ जारी है. सुकमा पुलिस ने एनकाउंटर की पुष्टि की है.
माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG ने गोलापल्ली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया. जवानों के सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई देते हुए मोर्चा संभाला. सुबह से ही घने जंगल और पहाड़ी इलाके में ऑपरेशन तेज हो गया है.सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं. इसके साथ ही इलाके में अतिरिक्त बल अलर्ट मोड पर है.
मुठभेड़ के दौरान ही सुकमा पुलिस से नक्सलियों के ढेर होने की जानकारी मिली है. सुकमा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ जारी है. रुक रुककर फायरिंग हो रही है. फिलहाल एनकाउंटर में तीन नक्सली मारे गए हैं. जिनकी शिनाख्त भी हो चुकी है. मारे गए नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य है, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है.
किस्टाराम एरिया कमेटी के तीन नक्सली ढेर
1/ माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत ऐसी एम किस्टाराम एरिया कमेटी
2/ सोढ़ी बंडी एसी एम किस्टाराम एरिया कमेटी
3/ नुप्पो बजनी एसी एम किस्टाराम एरिया कमेटी महिला नक्सली
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





