छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली बुजुर्ग की जान, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Shantanu Roy
20 Aug 2025 10:31 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। माना कैंप थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। यह घटना 12 अप्रैल 2025 की शाम लगभग 7:00 बजे की है। धमतरी जिले के ग्राम मरौद निवासी नोहरू राम सिन्हा (75) अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AS 2842 से पारिवारिक काम से डूंडा आए हुए थे। काम खत्म करने के बाद, जब वे अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी हाईवे रोड एनएच 30 पर लकड़ी टाल के पास एक अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
अस्पताल में हुई मौत
दुर्घटना में नोहरू राम सिन्हा को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण 13 अप्रैल 2025 को उनकी मित्तल अस्पताल, पंडरी में मृत्यु हो गई। मित्तल अस्पताल से पुलिस को मिली सूचना के आधार पर, माना कैंप थाने में प्रभारी आरक्षक आशीष कुमार (प्र.आर. 933) ने मर्ग क्रमांक 19/2025 धारा 194 बी.एन.एस.एस. के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान, यह पाया गया कि यह घटना एक आपराधिक कृत्य है, जिसके बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा। अब पुलिस दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
Tagsसड़क दुर्घटनामाना कैंप थानारायपुरबुजुर्ग की मौतअज्ञात वाहननोहरू राम सिन्हातेज रफ्तारलापरवाहीएनएच 30मित्तल अस्पतालपुलिस जांचअपराध दर्जबी.एन.एस.मर्गधमतरीकुरूदRoad accidentMana Camp Police StationRaipurdeath of elderly personunknown vehicleNohru Ram SinhaoverspeedingnegligenceNH 30Mittal Hospitalpolice investigationcase registeredB.N.S.inquestDhamtariKurud
Next Story





